Covid-19: फिर दुनिया के टॉप-5 संक्रमित देशों की सूची में पहुंचा भारत, 24 घंटे में रिकॉर्ड केस मिले, 11 मौतें

Share This News

News Uttaranchal : कोरोना से जुड़ी बुरी खबर है। भारत एक बार फिर से दुनिया उन पांच देशों में शामिल हो गया है, जहां इन दिनों सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के रिकॉर्ड केस बढ़े हैं। इस बीच, 3,641 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20 हजार 219 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को संक्रमण की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार केरल, तीन महाराष्ट्र और दिल्ली, कर्नाटक और राजस्थान से एक-एक मौतें शामिल हैं। इसी के साथ कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच लाख 30 हजार 892 हो गई है।

 

 

 

दुनिया के पांच सबसे संक्रमित देशों में फिर भारत शामिल
worldometers के आंकड़ों के अनुसार, भारत एक बार फिर से उन पांच देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा 9724 लोग संक्रमित पाए गए। दूसरे नंबर पर रूस में 9,591, जापान में 6290, फ्रांस में 6027 लोग संक्रमित मिले। इसके बाद भारत में 3,641 लोग संक्रमित पाए गए।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago