Mussoorie Bus Accident: हादसे में घायल कई यात्रियों की हालत अब भी गंभीर, चालक को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस

Share This News

News Uttaranchal : Mussoorie Bus Accident: रविवार को मसूरी-देहरादून रोड पर हुए बस हादसे में घायल हुए कई यात्रियों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपित बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसे आज गिरफ्तार कर सकती है। दुर्घटना के दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती 12 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 

 

दो मरीज रेफर

दो मरीज रेफर किए गए हैं। इनमे जिंद निवासी 21 वर्षीय प्रीति व जयपुर निवासी 26 वर्षीय हर्षित शर्मा शामिल हैं। प्रीति के सर्वाइकल स्पाइन में फ्रेक्चर था। इसके अलावा पसलियां टूटी हुई थी व फेफड़ों में पानी भर गया था।

 

 

वहीं हर्षित के हेड इंजरी थी। साथ ही याददाश्त की भी दिक्कत थी। न्यूरो सर्जन की आवश्कता थी लेकिन दून अस्पताल के न्यूरो सर्जन छुट्टी पर हैं। इसके अलावा 10 मरीज अपनी मर्जी से गए हैं।

अब अस्पताल में 20 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार भर्ती मरीजों की स्थिति में भी सुधार है। शाम तक कुछ अन्य मरीजों को भी डिस्चार्ज किया जा सकता है।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची

दूसरी ओर जिलाधिकारी की ओर से मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची। बता दें कि मसूरी से देहरादून लौट रही बस में कुल 40 लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और 38 लोग घायल हुए हैं।

 

अस्पताल में मुस्तैदी दिखी, पर कुछ खामियां भी

रविवार दोपहर बाद जब हादसे की खबर देहरादून पहुंची तो दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय की इमरजेंसी में पीजी, इंटर्न व जेआर जहां मोर्चा संभाले रहे,वहीं कुछ व्यवस्थागत खामियां भी यहां दिखाई दी।

पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी अस्पताल में डटे रहे, पर अस्पताल के अधिकारियों व वरिष्ठ चिकित्सकों ने इस ओर झांका तक नहीं। जिससे कारण खासी फजीहत हुई।

 

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वह फोन पर स्थिति मैनेज कर रहे थे। इसके अलावा वार्ड ब्वाय की कमी भी खली। ईएमओ डा. अमित बार-बार इसके लिए फोन घनघनाते रहे। बाद में दो वार्ड ब्वाय आए, लेकिन तब तक मरीजों को एक्सरे, सिटी स्कैन के लिए ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रात में ही दो मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया

इधर, जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) में भी सिस्टम अलर्ट पर था। यहां पर पीएमएस डा. शिखा जंगपांगी पूरी टीम के साथ मुस्तैद थी। सीएमओ डा. संजय जैन के अनुसार सभी घायलों को दून एवं मैक्स अस्पताल ले जाया गया। रात में ही दो मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago