एनओसी दी है तो त्यागपत्र दे दूंगीं, नहीं तो विस अध्यक्ष दें त्यागपत्र : कोटद्वार मेयर

Share This News

News Uttaranchal : दुर्गापुरी में शराब की दुकान के लिए नगर निगम की ओर से एनओसी देने के विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के बयान का मेयर हेमलता नेगी ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने इसको लेकर कोई एनओसी नहीं दी है। अगर एनओसी दी है तो मैं त्यागपत्र दे दूंगी, नहीं तो विधानसभा अध्यक्ष त्यागपत्र दें।

रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि शराब की दुकान का आवंटन जिला प्रशासन की संस्तुति पर शासन स्तर पर होता है। शराब की दुकान को आवंटित करने में नगर निगम का किसी प्रकार का हाथ नहीं होता है और न ही नगर निगम एनओसी देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विस अध्यक्ष अपनी नाकामी छुपाने के लिए जनता के सामने झूठ कह रहीं हैं। कहा कि अगर उन्होंने शराब की दुकान के लिए एनओसी दी है तो वे त्यागपत्र देने को तैयार हैं, नहीं तो झूठ बोलने पर विधानसभा अध्यक्ष को त्यागपत्र देना होगा।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago