गर्मी झेलने को रहें तैयार…अगले तीन-चार दिन पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगा पारा

Share This News

News Uttaranchal : उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन-चार दिनों में पारा परेशान कर सकता है। मैदानी जिलों में तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

 

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। देहरादून और पंतनगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं, सोमवार को देहरादून में तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, पंतनगर में तापमान सबसे अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को देहरादून में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

आज कहां कैसा है मौसम

  • देहरादून में धूप खिली।
  • विकासनगर में मौसम साफ, धूप खिली।
  • पिथौरागढ़ में खिली धूप।
  • बागेश्वर में मौसम साफ।
  • रामनगर में धूप खिली।
  • बाजपुर में धूप खिली।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago