फेमस कॉमेडियन यश राठी ने श्रीराम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Share This News

News Uttaranchal : देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक कार्यक्रम में आए कॉमेडियन यश राठी ने भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। भैरव वाहिनी के अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने यश राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

कार्यक्रम नंदा की चौकी स्थित शीला फार्म में आयोजित हुआ था। शिकायतकर्ता भैरव वाहिनी के अध्यक्ष सागर जायसवाल ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को नंदा की चौकी स्थित शीला फार्म में यूथ फॉर यू कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आरोप है कार्यक्रम के दौरान हास्य कलाकार यश राठी ने भगवान श्रीराम के लिए अभद्र और अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी प्रेमनगर थाने पहुंचे। इसके बाद राठी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago