Rishikesh News: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आया हाथी, मची अफरा तफरी

Share This News

News Uttaranchal :  लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बीते रविवार की शाम को अचानक एक हाथी आ धमका। हाईवे पर हाथी को देखकर यात्रियों के हाथ-पांव फूल गए। हाथी बिना कोई नुकसान किए दूसरे जंगल में चला गया।

देहरादून मणिमाई मंदिर हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास एक हाथी रविवार की शाम करीब सात बजे के आसपास आ धमका। सड़क पर हाथी को देखकर अफरा तफरी का माहौल बन गया। रविवार की शाम यातायात का भी अधिक दबाव था। हाथी देखकर यात्रियों ने अपने वाहनों को रोक लिया।

रास्ता मिलते ही हाथी सड़क पार कर दूसरे जंगल में चला गया। हाथी के जंगल में जाने के बाद यातायात सुचारू हो गया। वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि हाथियों की मूवमेंट होने पर हाथी एक जंगल से दूसरे जंगल में जाते है। हाथी दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने का अनुरोध किया ताकि किसी भी प्रकार का नुकसान होने से बचाया जा सके।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago