दोस्‍त की शादी के लिए दिल्‍ली से आए थे गांव, जंगल की आग को बुझाने में झुलसे; हुई दोनों की मौत

Share This News

News Uttaranchal : कोटद्वार: Uttarakhand: दोस्त की शादी में शिरकत करने दिल्ली से अपने गांव पहुंचे तो दो युवक जंगल में लगी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा सेडियाधार के अंतर्गत ग्राम सेडियाधार निवासी विकास पुत्र महिपाल सिंह व ग्राम कंडोली निवासी कुलदीप पुत्र दीनदयाल अपने दोस्त की शादी में शिरकत करने दिल्ली से गांव आए थे। विवाह समारोह 13 व 14 अप्रैल को होना है।

 

 

 

सोमवार दोपहर विकास व कुलदीप गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर गधेरे (साफ पानी का नाला) में नहाने गए हुए थे। शाम के वक्त नहाकर वापस लौटने के दौरान उन्होंने जंगल में आग लगी देखी। ग्राम प्रधान सुमन देवी ने बताया कि जंगल में आग को देख दोनों उसे बुझाने में जुट गए। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर दिया और दोनों युवक आग की चपेट में आ गए।

 

 

युवकों को आग में गिरा देख तत्काल गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को आग से बाहर निकाला, लेकिन तब तक कुलदीप की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसे विकास को उपचार के लिए 108 आकस्मिक वाहन के जरिए सतपुली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अधिकारी संदीप कुमार ने बताया की मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago