Dehradun: दवाइयों में गुणवत्ता न मिलने पर 13 फार्मा कंपनियों को नोटिस, रुड़की सहित इन जिलों से गए थे सैंपल

Share This News

News Uttaranchal : उत्तराखंड में स्थापित दवा कंपनियों से लिए गए दवा के सैंपल जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने पर 13 कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में अभियान चलाया हुआ है। प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले में लगभग 285 से अधिक फार्मा कंपनियों हैं।

राज्य में बनने वालीं दवाइयों का निर्यात किया जाता है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य खाद्य औषधि संरक्षा विभाग की ओर से दवाईयों की गुणवत्ता की जांच की गई। राज्य से भेजे गए 13 कंपनियों की दवाईयों के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर सही नहीं पाए गए, इन सभी को सीडीएससीओ ने नोटिस जारी कर दिया है।

 

 

वहीं, राज्य ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह ने बताया कि सीडीएससीओ की ओर से फार्मा कंपनियों को नोटिस जारी होने की सूचना अभी नहीं मिली है, हालांकि सैंपल जांच के लिए जरूर भेजे गए थे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago