मां ने अपने ही हाथों गला दबाकर कर दी अपने 1 साल के मासूम बेटे की हत्या, हिरासत में आरोपी मां…

Share This News

News Uttaranchal : 15 April 2023: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने ही हाथों अपने एक साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर डाली। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार ऊन थानाक्षेत्र के गागोर गांव निवासी पंकज पुत्र वीरेंद्र की साल पहले गायत्री पुत्री रामकिशन गांव मीननगर बघरा के साथ शादी हुई थी। पंकज व गायत्री का एक साल का पुत्र था। 14 अप्रैल की शाम को पंकज सब्जी लेकर बाजार से घर आया। पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा। खाना बनाने को लेकर ही दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

 

इसके बाद गायत्री ने अपने एक वर्ष के पुत्र अर्श की गुस्से में गला दबाकर हत्या कर डाली। पुत्र की हत्या का पता रात्रि में ही जब पंकज को लगा तो उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी सचिन त्यागी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा व सीओ अमरदीप मौर्य ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। मासूम का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago