News Uttaranchal : शहर में शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही 18 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों और 19 को उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
उत्तराखंड में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 19 अप्रैल को गर्मी से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो तीन दिन में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेशवर, अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में अगले दो-तीन दिन में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…
उत्तराखंड की धामी सरकार ने 51 हजार की सब्सिडी बंद कर दी है। अब उपभोक्ताओं…
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर…