जंगल नहीं जलने देने की महिलाओं की जिद

Share This News

News Uttaranchal : पिथौरागढ़। अपने पशुओं के चारागाह को बचाने, धारे-नौले को बचाने के लिए महिलाओं ने जंगलों को आग से बचाने की मुहिम शुरू की है। उनका कहना है कि वे अपने गांव के जानवरों को भूखे मरते नहीं देखना चाहतीं। गर्मी में धारे-नौले को पानी से लबालब देखना चाहती हैं। इसके लिए वह हर वह उपाय कर रही हैं जिससे उनके गांव के जंगल में आग न लग सके।

गुरना बीट के इन दो गांवों की महिलाएं सुबह अपना काम करने के बाद दिन में वनाग्नि की रोकथाम में जुट रही हैं। वह जंगलों में फैली सूखी घास को एकत्र कर उसका निस्तारण कर रही हैं जिससे वनों में आग न फैले। वह अपने नाप खेतों में एकत्र होकर पराली को जला रही हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ ही वन पंचायत में बने रास्तों पर पिरुल की सफाई, फायर लाइन बनाने आदि काम में वन विभाग को सहयोग भी कर रहीं हैं।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago