सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, 37 डिग्री पहुंचा पारा, बारिश देगी जल्द राहत

Share This News

News Uttaranchal : शहर में शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही 18 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों और 19 को उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 19 अप्रैल को गर्मी से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो तीन दिन में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेशवर, अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में अगले दो-तीन दिन में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago