दूध की डेयरी की आड़ में कर रहे थे गोकशी, तीन गिरफ्तार; मौके से 15 जिंदा गोवंश बरामद

Share This News

News Uttaranchal : रुड़की : गोवंश संरक्षण स्कायड ने तेलीवाला गांव में दूध की डेयरी की आड़ में गोकशी करते तीन लोग पकड़े हैं। जबकि कार्रवाई के दौरान एक आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 160 किलो गोमांस और 15 जिंदा गोवंश बरामद किए है। पकड़े गए आरोपितों पर गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

 

गोवश संरक्षण स्कायड को सूचना मिल रही थी कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला गांव में दूध की डेयरी चलाने की आड़ में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। इस सूचना पर गोवंश संरक्षण स्कायड प्रभारी आशीष कुमार ने टीम के साथ मिलकर शुक्रवार को तेलीवाला गांव में छापा मारा।

 

 

पुलिस को देखते ही वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस को देख आरोपित वहां से फरार होने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन लोग मौके पर ही धर दबोचे। जबकि एक आरोपित मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम आमिर,शराफत, नूर मोहम्मद उर्फ हाथी निवासी तेलीवाला, गंगनहर कोतवाली को पकड़ा है। जबकि मौके से रिफाकत निवासी तेलीवाला फरार हुआ है।

गोवंश संरक्षण स्कायड के प्रभारी आशीष कुमार ने इन सभी के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

 

 

 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago