यूथ कॉंग्रेस ने जलाया विधान सभा अध्यक्ष का पुतला

Share This News

News Uttaranchal :  कोटद्वार  यूथ कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित राज के नेतृव्व में कोटद्वार विधान सभा की विधायिका एवं विधान सभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी के विवादस्पद बयान पर कोटद्वार की जनता से माफ़ी न माँगने और अपने पद से इस्तीफा न देने के विरोध में तहसील चौक कोटद्वार में उनका पुतला दहन किया।

यूथ कांग्रेस के समर्थकों कहना है कि घमंडपुर में शराब की दुकान न खोलने के विरोध में आंदोलित महिलाओं के बीच ऋतू खंडूरी ने एक झूठा और असंगत वक्तव्य दिया। कहा था कि कोटद्वार महानगर को महापौर ने NOC देकर शराब कि दुकान खुलवाई जबकि नगर निगम शराब की दुकान खुलवाने में कोई भी प्रक्रिया नहीं करता है. कांग्रेस जनो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विधायिका ने अपने दिए गए बयान पर माफ़ी नहीं मांगी तो आंदोलकात्मक कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिया जायेगा। आज के कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमित राज सिंह ,एवं अनिल चौधरी के नेतृत्व में सूरज कान्ति , सुधंशी रावत , शैलेन्द्र चौधरी , मनोज बिष्ट , शुभम रावत , सुविक जोशी, राजा आर्य , जावेद , अमन धुलिया आकाश रावत , कुणाल भाटिया , दिनेश थापा , सागर आदि थे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago