देहरादून से लक्ष्मण झूला घूमने गए थे तीन दोस्त, गंगा में नहाने के लिए घाट पर उतरे, हुई अनहोनी

Share This News

News uttaranchal :  ऋषिकेश: Youth Drown in Rishikesh: लक्ष्मण झूला के मस्तराम घाट के समीप देहरादून के एक युवक की गंगा में डूब कर मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद किया है।

 

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सप्ताहांत पर रविवार को देहरादून से तीन दोस्त लक्ष्मण झूला क्षेत्र में घूमने आए थे। दोपहर के वक्त तीनों मस्तराम बाबा घाट के समीप गंगा में नहाने लगे।

 

इस बीच प्रवीण विश्वकर्मा (20 वर्ष) पुत्र गंगाराम विश्वकर्मा निवासी नाना बाई चौक, रायपुर, देहरादून गंगा में डूबने के बाद लापता हो गया। एसडीआरएफ की टीम में शामिल डीप डाइवर अजय बोहरा ने करीब 25 मीटर गहराई से युवक को बाहर निकाला। उसे सीपीआर देने की कोशिश की गई मगर वह दम तोड़ चुका था।

 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago