Uttarakhand: पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया, किया अतीक हत्याकांड से जुड़ा ट्वीट

Share This News

News Uttaranchal : पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के नाम से किसी ने ट्विटर अकाउंट बना लिया। इसके बाद इससे अतीक अहमद हत्याकांड से जुड़ी बातें ट्वीट कर दीं। इसे लेकर पूर्व मंत्री ने डीजीपी से मुलाकात की। डीजीपी अशोक कुमार ने आईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे को जांच कराने के आदेश दिए हैं।

पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय सोमवार को डीजीपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी ने उनके नाम से एक ट्विटर अकाउंट बना लिया है। इस पर अतीक अहमद हत्याकांड से जुड़ी कुछ बातें लिखी गई हैं। इससे उनकी और पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। लिखित शिकायत के बाद डीजीपी ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

सबसे पहले अकाउंट को बंद कराने के लिए कहा गया है ताकि इससे आगे और कोई ट्वीट न हो सके। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस तरह से माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले में खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago