News Uttaranchal : 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण है, लेकिन भारत में असर नहीं होगा। सूर्य का असर नहीं होने से न तो सूतक लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे। विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य डाॅ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक, 20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण का असर साउथ ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया देशों में होगा।
ग्रहण पूरे भारत में दिखाई नहीं देगा। कहा कि सूर्य ग्रहण का किसी भी राशि पर प्रभाव नहीं होगा। गर्भवती महिलाओं पर भी कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन जिनकी कुंडली में राहु सूर्य की युति और ग्रहण योग हैं, उन्हें ग्रहण प्रभावित कर सकता है।
कहा कि जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा, क्योंकि ग्रहण सूर्य की उच्च राशि मेष में होगा। उच्च राशि में पड़ा सूर्य ग्रहण राजनीति की दशा और दिशा बदलने वाला होता है। डाॅ. मिश्रपुरी ने बताया कि इस साल चार ग्रहण हैं। भारत में केवल अक्तूबर 28/29 की रात्रि में ग्रहण द्रश्मान होगा।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कभी एक वोट, कभी पर्ची, तो…
कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…
ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…
सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…
दो लाख का लोन पाओ जिसमें 75 फीसदी होगा माफ... इस ऑफर के साथ जोर-शोर…
पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…