गोमुख ट्रैक पर जाने के लिए स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट जरूरी, पॉलीथिन के प्रयोग पर होगी कार्रवाई

Share This News

News Uttaranchal : गोमुख ट्रैक पर जाने वाले ट्रैकर्स और पर्यटकों के लिए स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट साथ लानी अनिवार्य है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने पार्क क्षेत्र में पॉलीथिन के प्रयोग पर कार्रवाई के आदेश दिए।

 

गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने गोमुख ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में पांडेय ने बताया कि गोमुख ट्रैक के आसपास दुलर्भ वन्य जीवों के लिए कॉरीडोर है। इसलिए कई बार वे पानी और भोजन की तलाश में ट्रैक के आसपास आ जाते हैं। इसलिए पार्क कर्मचारियों का निर्देशित किया गया है कि ट्रैक पर जाने वाले ट्रैकर्स और पर्यटकों काे इसकी जानकारी दी जाए।

 

भरल के दीदार के लिए चयनित होगा स्थान

पांडेय ने कहा कि निरीक्षण के दौरान देखा गया है कि गोमुख ट्रैक के आसपास भरल की चहलकदमी अच्छी आमद में दिखाई दे रही है। इसलिए पार्क कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जिस क्षेत्र में भरल की संख्या अधिक दिखाई देती है वहां पर ऐसा स्थान चयनित किया जाए जहां से पर्यटक भी भरल का दीदार कर सके।

साथ ही भरल की चहलकदमी में किसी प्रकार का हस्तक्षेप भी न हो। कहा कि भोजवासा के समीप और अन्य स्थानों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ था। उसको दुरुस्त किया गया है। पार्क क्षेत्र में पॉलीथिन के प्रयोग पर दंडनीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर वन दरोगा राजवीर सिंह रावत भी मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago