Kedarnath: धाम में हादसा, निरीक्षण के लिए पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रक की हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से मौत

Share This News

News Uttaranchal :   केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड के निरीक्षण को पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रण अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा सहित अन्य जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।

 

रविवार को यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक अमित सैनी हेलीपैड निरीक्षण व हेलीकॉप्टर सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे हुए थे। दोपहर बाद लगभग पौने एक बजे वह वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर की तरफ गए। लेकिन अचानक हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह हेलीकॉप्टर की तरफ जा रहे थे, उन्हें पीछे से कई लोगों ने आवाज भी दी कि वह उल्टी तरफ से जा रहे हैं। लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया।

 

 

हादसे के दौरान केदारनाथ में मौजूद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से यूकाडा वित्त नियंत्रक हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए दूसरी तरफ से जा रहे थे, जिस कारण वह टेल रोटर की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पंचनामा किया जा रहा है। जिसके बाद शव को संभवतः देहरादून भेजा जाएगा। इधर, पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि हादसे के कारणों का सही पता जांच के बाद ही लग पाएगा। उन्होंने सेल्फी लेने के चलते हादसा होने की बात को पूरी तरह से नकारा है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago