कोटद्वार : नौकरी का झांसा देकर दो भाइयों से की 6 लाख की ठगी

Share This News

News Uttaranchal : नगर क्षेत्र के अंतर्गत झंडाचौक बदरीनाथ मार्ग निवासी एक दिव्यांग युवक ने एक व्यक्ति पर उसकी और उसके भाई की न्यूजीलैंड में नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि झंडाचौक बदरीनाथ मार्ग निवासी दिव्यांम अग्रवाल ने तहरीर में कहा कि विगत दिसंबर माह में उसकी मुलाकात दिल्ली स्थित एक होटल में अंगद सेखोन नाम के व्यक्ति से हुई। बातों ही बातों में अंगद सेखोन ने उसकी और उसके भाई की न्यूजीलैंड में नौकरी लगाने की बात कही। नौकरी का झांसा देकर पिछले दो माह में आरोपी ने करीब 6 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में जमा करा लिए। अभी तक आरोपी ने न तो दोनों भाइयों की नौकरी लगाई और ना ही पैसे ही वापस किए। कोतवाल ने बताया कि दिव्यम अग्रवाल जन्म से नेत्रहीन है। तहरीर के आधार पर आरोपी अंगद सेखोन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago