News Uttaranchal : चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। इस बार यात्रा वर्ष 2022 का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। बीते 22 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, 25 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। वर्ष 2022 की बात करें तो करीब 46 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की है।
कोविड में थोड़ी राहत मिलने के बाद वर्ष 2022 में यात्रा ने रफ्तार पकड़ी। धामों में दर्शनों के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या की बाध्यता होने के बाद भी यमुनोत्री, गंगोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुुंड साहिब में 46 लाख 27 हजार 292 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इस बार शासन प्रशासन की ओर से यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है। जिसके चलते चारधाम जाने वाले तीर्थ यात्री अपने मोबाइल से ऑनलाइन पंजीकरण कर चारधाम के लिए रवाना हो रहे हैं।
यात्रा प्रशासन अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारधाम के लिए अभी तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कर दिया है। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढोतरी हो रही है। ऐसी ही भीड़ रही तो इस बार यात्रा वर्ष 2022 का रिकॉर्ड तोड़ेगी।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…