पहाड़ों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगे रोक। उलोवा

Share This News

News Uttaranchal : अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी की अल्मोड़ा में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उद्योगों के नाम पर पहाड़ों में जमीनों की खरीद फरोख्त की जा रही है। इससे पहाड़ की सामाजिकता को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने पहाड़ों में जमीनों की खरीद फरोख्त रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।

लोक वाहिनी के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने कहा कि पहाड़ों में बेरोजगारी दूर करने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित करने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। बाहरी लोग अपने फायदे के लिए यहां जमीन खरीद रहे हैं। इसका स्थानीय बेरोजगारों को कोई लाभ नहीं मिल रहा। सदस्यों ने कहा भूस्खलन से प्रभावित जोशीमठ के लोगों का विस्थापन होना चाहिए। इस दौरान दो मई को कर्मयोगी चिकित्सक डॉ. गजेंद्र थापा की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जंगबहादुर थापा, बिशन दत्त जोशी, अजय मित्र सिंह बिष्ट, अजय मेहता, दयाकृष्ण कांडपाल, जगत रौतेला, पूरन तिवारी आदि मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago