देर रात शिप्रा नदी में गिरी हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही कार, सुबह मिली जानकारी, युवक की मौके पर मौत

Share This News

News Uttaranchal : सुबह आस पास के लोगों ने कार नदी गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

 

 

नैनीताल में भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही एक कार जड़मिला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

सोमवार की सुबह आस पास के लोगों ने कार नदी गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

 

खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि युवक के पास से डीएल मिला था। जिससे उसकी पहचान पहचान कमल कुमार वर्मा (47) पुत्र वीएल वर्मा निवासी खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा की हादसे के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago