एयरपोर्ट के पास जंगल में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

Share This News

News Uttaranchal :  देहरादून में मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास कोठारी मोहल्ले के जंगल मे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

शरीर पर हैं चोट के निशान

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल राजेश शाह व चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। वह भानियावाला में किराए पर रहता था। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago