बदरी-केदार पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या सवा लाख पार, 46 हजार की हुई स्वास्थ्य जांच

Share This News

News Uttaranchal : चारधाम यात्रा में अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों पर 55 साल से अधिक आयु के 46 हजार तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 10 हजार से अधिक यात्रियों को ओपीडी की सुविधा दी गई। जबकि दो तीर्थयात्रियों को आपात स्थिति में एयर लिफ्ट करने के साथ ही 35 यात्रियों को एंबुलेंस के माध्यम से उच्च अस्पतालों में रेफर किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। देश-विदेश के लाखों तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक गंगोत्री-यमुनोत्री में एक लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि बदरी-केदार धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या सवा लाख पार हो चुकी है।

राज्य का स्वास्थ्य महकमा यहां आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से सजग है। अब तक चारधाम में आने वाले 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 46 हजार से अधिक यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 10385 यात्रियों की ओपीडी व 661 यात्रियों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जा चुकी है।

 

 

उन्होंने बताया कि दो यात्रियों को आपात स्थिति में एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है। जबकि 33 यात्रियों को एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 48 स्थाई व 23 अस्थायी चिकित्सा इकाई स्थापित की गई है। जहां पर 29 विशेषज्ञ , 182 डॉक्टर तैनात किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, देहरादून व एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago