मुकदमों की विवेचना में लापरवाही पर दो दारोगा निलंबित, 7 दारोगाओं के विरुद्ध जांच के भी आदेश

Share This News

News Uttaranchal :  देहरादून: धोखाधड़ी के मुकदमों की विवेचना में लापरवाही पर एडीजी कानून व्यवस्था डा. वी मुरुगेशन ने जिले के दो दारोगाओं को निलंबित कर दिया है। देहरादून जिले में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा में एडीजी को कई दारोगा की लापरवाही मिली। प्राथमिक लापरवाही पर उन्होंने सात दारोगा के विरुद्ध जांच के आदेश भी दिए हैं।

 

मुकदमों में कार्रवाई के निर्देश

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रदेश में धोखाधड़ी के दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं में तेजी लाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके तहत बीते दो माह से धोखाधड़ी के मुकदमों को अभियान चलाकर निपटाया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व एडीजी कानून व्यवस्था डा. वी मुरुगेशन ने कई जिलों में एक कंपनी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमों की विवेचना की समीक्षा की थी।

उन्होंने पाया कि मुकदमा दर्ज करने में जानबूझकर बड़ी धाराएं नहीं लगाईं गईं और न ही कंपनी के खाते फ्रीज किए गए। उन्होंने संबंधित दारोगाओं के विरुद्ध जांच के आदेश और दो क्षेत्राधिकारियों को चेतावनी दी थी। इसके बाद अब मंगलवार को एडीजी ने एसएसपी देहरादून कार्यालय पहुंचकर विवेचनाओं की दोबारा समीक्षा की। उन्होंने धोखाधड़ी के प्रमुख मुकदमों की विवेचना में पाया कि कुछ दारोगाओं ने खातों को फ्रीज नहीं किया।

नहीं जुटाई गई बैंकों के ट्रांजेक्शन की जानकारी

बैंकों से संबंधित मामले में ट्रांजेक्शन की जानकारी तक नहीं जुटाई गई है। इसके साथ ही विवेचक ने आरोपितों से पूछताछ तक करने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने इसे घोर लापरवाही मानते हुए राजपुर थाने के दारोगा विनोद गोला और पटेलनगर थाने के दारोगा सुखबीर सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए।

विभिन्न प्रकरणें में लापरवाही पर सात दारोगाओं पर विभागीय जांच बैठाने के आदेश भी दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने उक्त दोनों दारोगाओं को निलंबित कर अन्य के विरुद्ध जांच बैठा दी है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago