News Uttaranchal : अंकिता हत्याकांड में बृहस्पतिवार को एक गवाह ने कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत में बयान दर्ज कराए। दूसरा गवाह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अब गवाही के लिए अगली तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। जिसमें गवाही के लिए तीन गवाहों को समन भेजा जा रहा है। गवाही और प्रति परीक्षा के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे।
अंकिता हत्याकांड की पैरवी के लिए नियुक्त विशेष लोक अभियोजक डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार की गवाही के लिए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में हाउस कीपिंग का काम करने वाले विवेक आर्य और आयुष को समन भेजा गया था, लेकिन अदालत में केवल विवेक ही हाजिर हुआ। उसने पुलिस व एसआईटी को दिए बयानों को अदालत में दोहराया।
विवेक आर्य ने अदालत में बताया कि वह केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ा है। उसने वनंत्रा रिजार्ट में हाउस कीपिंग की नौकरी के लिए आवेदन किया था। जिसमें उसे साढ़े दस हजार रुपये में नौकरी पर रख लिया गया। उसने रिजॉर्ट में 09 सितंबर को नौकरी ज्वाइन की। अगले दिन उसने साथ के अन्य लोगों से सुना कि अंकिता के साथ रिजॉर्ट में मारपीट हुई थी।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…