News Uttaranchal : केरल के कोट्टारक्कारा के एक तालुक अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए एक व्यक्ति ने बुधवार को 22 वर्षीय एक महिला डॉक्टर वंदना दास की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी व्यक्ति को परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के बाद पुलिस अस्पताल ले कर आई थी।
राज्यपाल और सीएम पहुंचे अस्पताल
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम पिनाराई विजयन ने किम्स (KIMS) अस्पताल का दौरा किया। डॉक्टर वंदना दास का पार्थिव शरीर इसी अस्पताल में रखा गया है।
ड्रेसिंग के दौरान आरोपी ने किया हमला
कोट्टारक्कारा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब डॉक्टर उस व्यक्ति के पैर के घाव की ड्रेसिंग कर रही थी, तभी वह व्यक्ति अचानक उत्तेजित हो गया और कैंची और चाकू से वहां खड़े सभी लोगों पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला डॉक्टर हमले में बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी को अस्पताल लेकर आए पुलिस कर्मी भी हमले में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि डॉक्टर को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…