परिवार में हुई मामूली कहासुनी को लेकर किशोर ने उठाया घातक कदम, खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम

Share This News

परिवार में हुई मामूली कहासुनी को लेकर एक किशोर ने कोसी नदी के नए पुल से छलांग लगा दी। रात में ही लोगों ने किशोर को नदी से निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

16 वर्षीय भानु कश्यप पुत्र कुंवर पाल कश्यप मोतीमहल का रहने वाला था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया बुधवार की रात करीब 10 बजे के आसपास किशोर कोसी नदी पुल के ऊपर से कूद गया था। जिसकी सूचना मिलने पर किशोर को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि किशोर की परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर उसके द्वारा यह कदम उठाया गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago