पौड़ी गढ़वाल : नदी में डूबने से पिता की मौत, बेटा घायल

Share This News

सतपुली। चौबट्टाखाल तहसील के एक गांव में बरात में आए पिता पुत्र नदी में नहाने चले गए। जरा सी चूक होने पर पैर फिसलने से पुत्र नदी के गहरे पानी में जा गिरा। पुत्र को बचाने की कोशिश में पिता की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बेटे को निकालकर तुरंत पीएचसी पाटीसैंण ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

राजस्व उपनिरीक्षक कांता प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम ग्वाड़ तल्ला में पट्टी पैडलस्स्यूं पौड़ी के ग्राम गाडक मरगांव से बरात आई थी। दोपहर को बारात में पहुंचे संसार सिंह नेगी पुत्र रणजीत सिंह (41) वर्ष अपने पुत्र क्षितिज सिंह (14) वर्ष के साथ पश्चिमी नयार नदी में नहाने चले गए। नहाते वक्त बेटा डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए पिता ने नदी में छलांग लगा दी।

 

डूबने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से क्षितिज को नयार नदी से निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण लाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हंस अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से उनके गांव में कोहराम मचा है।

admin

Recent Posts

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

2 days ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

2 days ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

1 week ago