उत्‍तराखंड में अगले दो दिन में पारा और चढ़ने के आसार, बदरीनाथ हाईवे भूस्‍खलन के कारण बंद

Share This News

weather Update Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और तापमान चढ़ने लगा है। मैदान से पहाड़ तक चटख धूप पसीने छुटा रही है। हालांकि, पारा फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है।

 

 

अगले दो दिन प्रदेश में शुष्क मौसम के चलते तापमान में वृद्धि के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

बदरीनाथ हाईवे भूस्‍खलन के कारण छिनका में बंद

वहीं चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे भूस्‍खलन के कारण छिनका में बंद हो गया। यहां लगातार पहाड़ी से मलबा गिर रहा है, जिस कारण हाईवे खोलने का काम शुरु नहीं हो पा रहा है। मौके पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है।

मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा भी चढ़ने लगा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि, पहाड़ों में ज्यादातर स्थानों पर तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

अगले दाे दिनों में तापमान में और इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार को प्रदेश में दस्तक देने के चलते रविवार से मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 35.4, 17.2
  • ऊधमसिंह नगर, 35.2, 13.8
  • मुक्तेश्वर, 21.2, 10.0
  • नई टिहरी, 24.9, 12.4
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago