उत्‍तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के आधे छात्र फेल, सुविधा संपन्न निजी स्‍कूल भी पिछड़े

Share This News

CBSE Result 2023 सीबीएसई की मान्यता वाले प्रदेश के 186 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के 12वीं के आधे छात्र ही परीक्षा में पास हो सके। केंद्रीय विद्यालय देहरादून संभाग के स्कूलों का प्रदर्शन इस बार भी उत्कृष्ट रहा। हालांकि 12वीं कक्षा के पासिंग प्रतिशत में गिरावट दर्ज गई है।

 

 

जिन अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के दम पर राज्य सरकार छात्रों को उच्चकोटि की शिक्षा देने का दंभ भर रही है, वह अपने पहले ही पायदान पर औंधे मुंह गिरते दिख रहे हैं। सीबीएसई की मान्यता वाले प्रदेश के 186 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के 12वीं के आधे छात्र ही परीक्षा में पास हो सके। अटल विद्यालयों का 10वीं का परिणाम भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

 

राज्य में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की संख्या 189 है। इनमें से 186 को सीबीएसई की मान्यता मिल चुकी है। इन विद्यालयों की स्थापना का यह उद्देश्य था कि छात्रों को हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम में उच्चकोटि की शिक्षा दी जा सके। सीधे तौर पर कहें तो यह स्कूल निजी स्कूलों की प्रतिस्पर्धा के बीच सामान्य छात्रों को उसी श्रेणी की शिक्षा देने के लिए स्थापित किए गए हैं। ऐसे स्कूलों में प्रधानाचार्यों समेत शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। साथ ही संशाधनों के मामले में भी इन्हें उन्नत बनाया गया है।

दूसरी तरफ इन स्कूलों के बूते सरकार ने रिवर्स पलायन के ख्वाब भी देखे। सभी तरह की तैयारी और औपचारिकताओं के साथ यहां के 10वीं और 12वीं के छात्र सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में बैठे। परीक्षा परिणाम से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग अटल विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा था। जब परिणाम आया तो पता चला कि अटल विद्यालयों का प्रदर्शन देहरादून रीजन के अन्य सभी श्रेणी के स्कूलों में सबसे पीछे हैं।

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थिति

  • 12वीं परीक्षा -परिणाम
  • कुल पंजीकृत छात्र – 12,759
  • परीक्षा में बैठे छात्र- 12,534
  • पास छात्र -6454
  • पास प्रतिशत -51.49
  • 10वीं परीक्षा -परिणाम
  • कुल पंजीकृत छात्र- 8626
  • परीक्षा में बैठे छात्र- 8499
  • पास छात्र- 5141
  • पास प्रतिशत- 60.49
admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago