धाम में बर्फबारी, खूबसूरत नजारा देख अभिभूत हुए श्रद्धालु, बाबा केदार के लगाए जयकारे

Share This News

उत्तराखंड में आज रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। सुबह से कई जिलों में आंधी तूफान चलने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन केदारनाथ धाम में बर्फबारी से यहां पहुंचे श्रद्धालु झूम उठे। धाम में इस अद्भुत नजारे ने तीर्थयात्रियों को अभिभूत किया।

 

केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के जयकारे लगाने शुरू किए। मौसम विभाग की ओर से  उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज (रविवार) तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने के आसार बताए हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

 

 

 

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमक सकती है।

वहीं शनिवार को दोपहर एक बजे तक सोनप्रयाग से 13,532 केदारनाथ भेजे गए।

कपाट खुलने के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में इतने यात्री धाम भेजे गए। दोपहर बाद ढाई बजे से धाम में हल्की बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई।

केदारनाथ जाने के लिए सुबह तीन बजे से ही सोनप्रयाग में भक्तों की लंबी लाइन लग गई थी। सुबह 6 बजे यात्रियों के पहले दल को धाम के लिए रवाना किया गया।कुल 13,532 श्रद्धालु धाम गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट अरुण भट्ट ने बताया कि बीते 19 दिनों में शनिवार को पहली बार सोनप्रयाग से सबसे अधिक यात्री केदारनाथ भेजे गए हैं।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 days ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 week ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

7 months ago