कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में बनी 100 साल पुरानी मजार को किया ध्वस्त, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फूटा गुस्सा

Share This News

 रामनगर: इन दिनों उत्‍तराखंड के वन भूमि क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध धार्मिक स्‍थलों को ध्‍वस्‍त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। अब त‍क पूरे राज्‍य में 300 के करीब मजारों को ध्‍वस्‍त किया गया है। इसी क्रम में रामनगर में कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में बनी 100 साल पुरानी मजार को ध्वस्त कर दिया गया। जिसे लेकर लोगों में गुस्सा है। सूचना पाकर मौके पर भीड़ जुट गई। जिसे पुलिस ने काबू किया।

 

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के बिजरानी जोन में बनी सौ साल पुरानी मजार को प्रशासन व सीटीआर ने जेसीबी से हटा दी है। सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता व मुस्लिम वर्ग के लोग भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर लोगों का आक्रोश शांत कराया।

 

 

सीटीआर के बिजरानी जोन में हाईवे से आधे किलोमीटर दूर पहाड़ी में थपली बाबा के नाम से मजार बनी थी। यह मजार हिंदू व मुस्लिम सम्प्रदाय की आस्था से जुड़ी थी। हिंदू लोग भी मजार में मन्नत पूरी होने पर चादर चढ़ाते थे। शासन की सख्ती के बाद अवैध मजारों के चिन्हीकरण में थपली बाबा मजार भी चिन्हित हुई थी।

 

 

सोमवार को पुलिस प्रशासन व बिजरानी रेंज की टीम फोर्स के साथ जेसीबी लेकर मजार में पहुंची। सवा छह बजे से जेसीबी से मजार को हटाने की कार्रवाई की गई। इस बीच सूचना मिलने पर मुस्लिम वर्ग के लोग मजार के हाइवे पर स्थित गेट पर पहुंचे।

 

 

कुछ देर बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पालिकाध्यक्ष मो. अकरम भी पहुंच गए। पुलिस ने किसी को मजार स्थल पर नहीं जाने दिया।इससे नाराज लोगों ने भाजपा सरकार के नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों की मांग पर मजार के मुजाबीर असरफ अली व उनके एक बेटे को मजार स्थल पर धर्म ग्रन्थ संग भेज दिया।

 

 

हालांकि मुजाबीर के कुछ लोग मजार में ही थे। उन्होंने पहले ही धर्मग्रन्थ संभाल लिए थे। फिलहाल अभी लोगों को समझा दिया है। टीम मजार स्थल से आने लगी है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago