शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे अक्षय कुमार , खूबसूरत वादियों में करीब 15 दिन तक चलेगी शूटिंग

Share This News

करीब सवा साल बाद एक बार फिर अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंच गए हैं। गुरुवार से देहरादून और मसूरी की खूबसूरत वादियों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। धर्मा प्रोडेक्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिनेता आर माधवन, अभिनेत्री अनन्या पांडे और चित्रांगना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले फरवरी में फिल्म कठपुतली की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार देहरादून आए थे।

 

 

 

देहरादून और मसूरी की खूबसूरत वादियां फिल्म निर्देशकों को आकर्षित करती रही है। शायद यही कारण है कि देहरादून और मसूरी में कई बड़े बैनरों की फिल्म शूट हो चुकी है। गुरुवार से देहरादून और मसूरी में धर्मा प्रोडेक्शन की फिल्म की शूटिंग होनी है। फिल्म के प्रोड्यूसर माधव राय कपूर भी देहरादून पहुंचे हैं। इससे पहले वह फिल्म जुग-जुग जियो को प्रोड्यूस कर चुके हैं।

देहरादून और मसूरी में करीब 15 दिन तक चलेगी शूटिंग

देहरादून और मसूरी में करीब 15 दिन फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म के अन्य कलाकार अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता आर माधवन इससे पहले भी उत्तराखंड आ चुके हैं।

उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग का काम देख रहे लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि फिल्म के लिए उत्तराखंड के ही जूनियर आर्टिस्ट को मौका दिया गया है। साथ ही, उत्तराखंड के ही युवाओं को स्पाट ब्वाय और बाउंसर बनाया गया है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago