देहरादून : धार्मिक पहचान छुपा शादी का दिया झांसा, युवती से दुष्कर्म

Share This News

हरियाणा के युवक ने धार्मिक पहचान और नाम छुपाकर युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद कई बार देहरादून और गुरुग्राम में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी पहचान खुली तो युवती ने दूर बना ली।

 

इस पर युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे पांच लाख रुपये भी ले लिए।

 

मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि युवती विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली है। यहां किराये का मकान लेकर पढ़ाई कर रही है। युवती के अनुसार वर्ष 2019 में सोशल मीडिया पर मनोज नाम के युवक से पहचान हुई थी।

 

उसने खुद को जीडी गोयनका विश्वविद्यालय का छात्र बताया था। युवती को शादी का झांसा देकर प्यार के जाल में फंसाया। आरोप है कि दून में कई बार उसके कमरे पर आकर युवती से दुष्कर्म किया। साथ ही पढ़ाई में मदद के लिए पीड़िता से रकम मांगनी शुरू कर दी। कई बार में कुल पांच लाख रुपये युवती से अपने खातों में जमा करा लिए।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

2 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

2 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago