सोशल मीडिया पर लाइव आकर युवती ने खाया जहर, बोली- ‘पेट में बच्चा है..मेरी मौत..’

Share This News

बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने गुरुवार को सिंदूर पीकर जान देने की कोशिश की। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिंदूर पीने से पहले युवती ने अपने प्रेमी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

 

 

युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उक्त युवती हाथों से सिंदूर को घोल रही है और रोते हुए वीडियो बना रही है। युवती कह रही है कि वह अपने प्रेमी को लेकर काफी परेशान है। उसकी मौत का जिम्मेदार वही है। वह रहे या न रहे इसकी लिए सिर्फ उसका प्रेमी ही जिम्मेदार होगा। क्योंकि उसके पेट में उसका बच्चा है। जब लड़की ने उससे शादी की बात कही तो उसने बच्चा गिराने को कहा। इस दौरान उसकी शादी भी दूसरी जगह तय कर दी गई है।
उसके भाई द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इसके बाद वह वीडियो में घोले गए सिंदूर को पीते हुए दिखती है। वहीं जब उसकी हालत खराब हुई तो परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इसकी शिकायत ट्विटर पर आजमगढ़ पुलिस से की गई है। जिस पर बिलरियागंज पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया गया है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago