कुमाऊं में पिछले 24 घंटे में आग से 12 जगह धधके जंगल, 13 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र हुआ प्रभावित

Share This News

कुमाऊं के आरक्षित और वन पंचायत क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में आग से 12 जगह जंगल धधके। जिससे 13 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। गढ़वाल और वन्य जीव क्षेत्र में आग की एक भी घटना नहीं हुई। मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक एक नवंबर 2022 से अब तक 505 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

 

 

प्रदेश के जंगलों में आग की घटनाओं को लेकर मुख्य वन संरक्षक की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में पांच और वन पंचायत क्षेत्र में सात घटनाएं हुई हैं। इसे मिलाकर एक नवंबर 2022 से अब तक कुमाऊं मंडल में आग की 238 घटनाएं हो चुकी हैं।

 

जबकि गढ़वाल मंडल में 134 एवं वन्य जीव क्षेत्र में 41 घटनाएं हुई हैं। विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि जंगल की आग की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय कर बैठक की जाए। वहीं शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। ब्यूरो

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago