कब से होगी बारिश, भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत ?

Share This News

दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। आग के गोले की तरह चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली में सोमवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस रहा। आज सुबह 10 बजे ही अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

 

 

इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कुछ अनुमान लगाए हैं। इसके अनुसार, अगले कुछ दिनों तक लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या-क्या कहा? कब से बारिश होगी? मानसून कब दस्तक देगा?

मानसून कब देगा दस्तक?
मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि इस बार चार जून को देश में मानसून दस्तक दे सकता है। सबसे पहले केरल से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद धीरे-धीरे से उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। जून के आखिरी हफ्ते तक दिल्ली एनसीआर समेत यूपी में मानसून आ सकता है।

इस साल मानसून को लेकर दो अलग-अलग दावे हुए हैं। स्काईमेट वेदर ने कहा था कि इस साल सामान्य से कम बारिश होगी और सूखा पड़ने की आशंका है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने इसके ठीक उलट दावा किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा और इसके 96 प्रतिशत (+/-5% ) रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि इस साल देशभर में 83.7 मिलीमीटर बारिश होगी। विभाग ने कहा कि जुलाई के आसपास एल-नीनो कंडीशन रह सकती है, लेकिन मानसून के साथ एल-नीनो का सीधा संबंध नहीं रहेगा।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago