CM धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, उत्तराखंड को फिल्म इंडस्ट्री हब बनाने पर हुई चर्चा

Share This News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य उत्तराखंड को नए फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड दिन-प्रतिदिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नए शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।

 

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। राज्य सरकार भी उत्तराखंड को एक बड़े फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा फिल्मांकन के लिए फिल्मकारों को अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उत्तराखंड की सुंदर वादियों में कई फिल्में शूट की जा चुकी हैं और आने वाले समय में उत्तराखंड और विकसित होगा।

अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज मुख्यमंत्री आवास पर प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भेंट की। इस अवसर पर उनसे उत्तराखण्ड को फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की

 

 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago