पवन का पागलपन: पत्नी के चिकन न बनाने से खफा पति ने लगाई फांसी, बीवी का रो-रोकर बुरा हाल; कई बार हुई बेहोश

Share This News

झाँसी  प्रेमनगर में हंसारी इलाके में पत्नी के चिकन न बनाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। पति शराब पीने का आदी था। बुधवार रात शराब के नशे में घर आया और पत्नी से चिकन बनाने की जिद करने लगा। पत्नी के इनकार करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पत्नी दूसरे कमरे में चली गई। इसी बीच गुस्से में आकर पति ने फांसी लगा ली।

हंसारी निवासी पवन कुमार (36) पुत्र रघुवीर शाक्या पत्नी प्रियंका के साथ किराए के मकान पर रहता था। वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। करीब चार साल पहले प्रियंका के साथ शादी हुई थी। बुधवार रात पवन चिकन लेकर घर आया। उसने प्रियंका से चिकन बनाने को कहा लेकिन, काफी रात हो जाने की वजह से प्रियंका ने बनाने से मना कर दिया।

इससे पवन नाराज हो गया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। विवाद के बाद प्रियंका दूसरे कमरे में चली गई। पवन ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और उसमें फांसी लगा ली।

रात करीब एक बजे पवन का भाई कमलेश नीचे आया तब उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखने पर पवन फंदे से लटका दिखा। यह देखकर घर में रोना पिटना मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को फंदे से नीचे उतारा।

प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक पवन शराब पीने का भी आदी था। पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होता था। शव को पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
पवन की मौत के बाद पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रो-रोकर वह बेहोश हो गई। उनकी दो साल की एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि पवन के पिता रघुवीर की 2006 में मौत हो गई थी। दो भाइयों में पवन सबसे छोटा था। बड़ा भाई कमलेश भी साथ रहता है। दूसरे नंबर का दीपक आर्मी में है जबकि एक बहन डॉली की शादी हो चुकी। पवन की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
admin

Recent Posts

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

3 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

3 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

3 months ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

3 months ago