कीर्तिनगर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

Share This News

श्रीनगर पौड़ी उत्तराखंड के श्रीनगर में गुरुवार को कीर्तिनगर के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। सवारियां लेकर रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कोई भी यात्री गंभीर घायल नहीं हुआ।

 

 

जानकारी के अनुसार, बस संख्या UK 19 PA 2121 तीव्र मोड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली की एक बस लक्षमोली (कीर्तिनगर) के पास सड़क किनारे गिर गई है। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कराया।

चोटिल 11 व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से निकटतम श्रीनगर अस्पताल भिजवाया गया। ये सवारियां रुद्रप्रयाग से हरिद्वार की ओर जा रही थीं। वाहन में सवार सभी घायलों का उपचार किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago