उत्‍तराखंड में आज भी आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट, गौला में रिकॉर्ड पानी; बहीं गाड़ियां

Share This News

देहरादूून: मौसम का मिजाज बदलने से एक बार फिर वर्षा का क्रम शुरू हो गया है। हालांकि गुरुवार सुबह हल्की धूप खिलने से बारिश से राहत की उम्मीद थी। लेकिन दोपहर 12 बजे बादल छाने के साथ वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो गया। साथ ही हल्द्वानी के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा भी चली। लेकिन मौसम बदलने की वजह से गर्मी से राहत मिली है।

 

 

कुछ दिनों तक वर्षा का क्रम बने रहने की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को हल्द्वानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक वर्षा का क्रम बने रहने की संभावना है। आज भी आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी उत्तराखंड में मौसम फिलहाल बदला रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व चोटियों पर हिमपात की आशंका है। निचले क्षेत्रों में आंधी व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और तीव्र बौछारों की आशंका है।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago