प्रदेश की 1114 गांवों में फाइबर टू होम कनेक्शन से फ्री वाईफाई जल्द, बीएसएनएल को सौंपा गया जिम्मा

Share This News

प्रदेश की 1114 ग्राम पंचायतों के सभी सरकारी कार्यालयों, निकायों में जल्द ही फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) और बीएसएनएल के बीच करार हो गया है। इसके तहत 3090 फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) कनेक्शन दिए जाएंगे।

 

दरअसल, पिछले साल एफटीटीएच योजना के लिए सरकार ने 50 करोड़ का बजट जारी किया था, लेकिन समय से काम शुरू नहीं हो पाया। 31 मार्च के बाद बजट लैप्स होने से बचाने के लिए सरकार ने इस साल दोबारा यह बजट दे दिया है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि 50 करोड़ की इस परियोजना के लिए बीएसएनएल के साथ करार किया गया है।

अगले पांच सालों तक देखरेख भी बीएसएनएल ही संभालेगा
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बीएसएनएल प्रदेश की 1114 ग्राम पंचायतों में एफटीटीएस सेवा देगा। इसके दायरे में उस ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी संस्थानों से लेकर पंचायत घर तक शामिल होंगे। इन सभी जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सालभर में बीएसएनएल की ओर से इन गांवों में 3090 कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही अगले पांच सालों तक इनकी देखरेख भी बीएसएनएल ही संभालेगा।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

3 months ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

3 months ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

9 months ago