उत्तराखंड में मानसून के आगमन से पहले शासन ने जिलों को अभी से तैयारियों को परखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील जिलों को विशेष तौर पर हिदायत दी गई है। सभी जिलाधिकारी समय से पूर्व मॉक ड्रिल के माध्यम से अपनी तैयारियों को परखेंगे और रिपोर्ट शासन को देंगे।
सोमवार को सचिव आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुछ जिलाधिकारी प्रत्यक्ष तौर पर मौजूद रहे तो कुछ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई।
सचिव रंजीत सिन्हा ने सभी जिलाधिकारियों को जिलों में अनिवार्य रूप से मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपदा की स्थिति में जिलों से संपर्क बनाए रखने के लिए अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित कर लें, जो समय से जिलों की समस्याओं को उचित स्तर पर पहुंचाने का कार्य करे।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…