हत्या से चंद घंटे पहले साक्षी ने फोन पर मां से कहा था , चिंता मत कर मां… मैं आपको बेटा बनकर दिखाऊंगी

Share This News

बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे।

किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया। सोमवार दोपहर बाद आरोपी को पुलिस टीम ने बुलंदशहर यूपी से गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी साक्षी (16) को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया, जिसमें आरोपी जानवरों की तरह किशोरी पर हमला करते हुए दिख रहा है। घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हत्याकांड पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी समेत दूसरे नेताओं ने ट्वीट कर दिल्ली के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कई संगठनों ने घटना की निंदा की है। मौके पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चिंता मत कर मां…, मैं आपको बेटा बनकर दिखाऊंगी
मौत के चंद घंटे पहले ही साक्षी ने मां से जल्द घर आने की बात कही थी। साथ ही वादा किया था कि वह परिवार का संबल बनेगी और मां का बेटा बनकर दिखाएगी। घटना से सन्न साक्षी की मां ने बताया कि वह पढ़-लिखकर वकील बनना चाहती थी। साक्षी अपनी एक सहेली के घर में रहती थी।

रविवार दोपहर साक्षी को उसकी मां ने फोन कर घर आने के लिए कहा था। इस पर साक्षी ने कहा कि वह जल्द ही घर आ जाएगी। बातचीत के बाद मां सुबह होने का इंतजार कर रही थी, तभी रात करीब 10:30 बजे उसे मौत की सूचना मिली। इसके बाद से पूरा परिवार सदमे में है। सोमवार शाम साक्षी का शव देखकर मां फूट-फूटकर रोने लगी।

साक्षी की मां ने बताया कि बेटी ने इसी साल दसवीं की परीक्षा दी थी। उसका रिजल्ट अच्छा आया था। वह आगे भी पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। आरोपी के बारे में सवाल पर साक्षी की मां का कहना था कि बेटी ने कभी साहिल के बारे में कुछ नहीं बताया था।

घटना के बाद जब वह थाने पहुंची तो पता चला कि साहिल नाम के युवक ने उसकी बेटी की हत्या की है। पहले कभी भी साहिल का नाम नहीं सुना था और न ही उसे कभी देखा था। उसने बताया कि जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया है वह उसके घर से 15 मिनट की दूरी पर है।

रात में करीब 10.30 बजे तीन चार लड़के उनके घर आए और बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी दी। उसके बाद वह अपने पति के साथ थाने पहुंची। उसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे में साहिल को उसकी बेटी की हत्या करते हुए देखा।

उसकी बेटी अपनी सहेली के घर क्यों रह रही थी इसके बारे में उसकी मां ने नहीं बताया। लेकिन वह चाहती थी कि उसकी बेटी वापस आ जाए। उसने बताया कि जब वह उसका शव देखा तो पता चला कि उसने बाजार से एक चप्पल भी खरीदा था। मां ने कहा कि जिस आरोपी ने उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या की है उसे भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सकेगा।

दो दिन के लिए अपने घर आई थी साक्षी
साक्षी के पड़ोसियों ने बताया कि साक्षी काफी समय से सहेली के घर रह रही थी। कुछ दिन पहले उसके परिजन उसकी सहेली के घर गए थे और उस पर अपनी बेटी को बिगाड़ने का आरोप लगाया था। फिर वहां से साक्षी को लेकर अपने घर आ गए थे। लेकिन दो दिन घर में रहने के बाद वह वापस अपनी सहेली के घर चली गई थी।

उसकी मां ने भी बताया कि साक्षी पिछले दस दिन से अपनी सहेली के घर रह रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि साक्षी काफी हंसमुख स्वभाव की थी। वह सबसे अच्छे से बात करती थी।
admin

Recent Posts

वृक्ष मित्र समीति के सौजन्य से राजकीय बालिका इंटर कालेज लाल पानी में फलदार वृक्षों का वितरण

कोटद्वार। " मत्स्यपुराण के अनुसार एक वृक्ष लगाकर पालन-पोषण करने वाला दस पुत्रों को पालने…

2 months ago

मतदान से नौ घंटे पहले प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, प्रधान पद के लिए चुनाव रद्द

ग्राम पंचायत कितरोली में प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से…

2 months ago

Uttarakhand: सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों को झटका, आवंटन रद्द निर्णय की पुनर्विचार याचिका खारिज

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका…

2 months ago

एथिक्स यूनिवर्सिटी, उरेगी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना के उद्देश्य से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी.. ऊरेगी, पौड़ी…

2 months ago