कोटद्वार : उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित महासम्मेलन में क्षत्रिय समाज को संगठित कर शिक्षित व संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर क्षत्रिय समाज की आवाज पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मोटाढांक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित महासम्मेलन का उद्घाटन समाजसेवी एवं नयार घाटी के प्रमुख व्यवसायी सुंदर सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कारवान शिक्षा के अभाव में युवा शराब और नशे की प्रवृत्ति की ओर बढ़ रहा है, जिससे परिवारों में विघटन हो रहा है। इस मौके पर बालक-बालिकाओं ने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी व कप्पू चौहान पर लघु नाटिकाओं का मंचन किया। उम्मेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में भवानी प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह राजपूत, संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, महिला अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, गोपेश कुमार सिंह, रवि नेगी, शैलेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. विनीत देवड़ा, जगदीश चौहान, टिकम सिंह, धीरज सिंह, दिनेश चौहान, गिरिराज सिंह रंजना रावत, रीमा चौहान आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन धीरेंद्र सिंह नेगी ने किया।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…