आकाशवाणी देहरादून से सोमवार से गढ़वाली समाचार बुलेटिन का प्रसारण शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार बुलेटिन गढ़वाली बोली को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
आकाशवाणी दूरदर्शन के समाचार संपादक संजीव सुंद्रियाल ने बताया कि 25 मई को महानिदेशक आकाशवाणी दिल्ली से प्राप्त पत्र में गढ़वाली और कुमाऊंनी क्षेत्रीय भाषाओं में समाचारों का प्रसारण की अनुमति मिल गई है जो दस-दस मिनट के होंगे । गढ़वाली में समाचार शाम 6:50 बजे से 7:00 बजे तक और कुमाऊंनी में समाचार एक जून से 7:30 बजे से 7:40 बजे तक चलेंगे । कोटद्वार निवासी बीना रावत, माधवी रावत, सुमित्रा रावत, यशोदा चौहान, सुनीता नेगी, डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी ने आकाशवाणी के इस निर्णय का स्वागत किया। कहा कि देश विदेश में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी अपनी भाषा गढ़वाली और कुमाऊंनी में भी आकाशवाणी देहरादून से समाचार सुन सकेंगे। संवाद
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…
एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयला और पारंपरिक ऊर्जा…
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है,…
Kanpur NEET Scorecard Chaos: पनकी की नीट छात्रा आर्या सिंह के परिणाम में एनटीए (NTA) की…
कोटद्वार : स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…