हिंदू बनकर युवती को फंसाया, कहा- गोवा में है मेरा होटल और रखा शादी का प्रस्‍ताव; मना किया तो की शर्मनाक करतूत

Share This News

विकासनगर: Love Jihad: धार्मिक पहचान छिपाकर राजस्थान की हिंदू युवती को शादी के लिए जाल में फंसाने के आरोपित मुस्लिम युवक को विकासनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर युवती को उसके अश्लील फोटो भेज कर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके विरुद्ध उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल संजय कुमार के अनुसार, विकासनगर कोतवाली में रविवार को भरतपुर राजस्थान निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि फैजल निवासी मेहूंवाला खालसा ने करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर खुद को हिंदू बताकर उनकी बेटी से दोस्ती की।

खुद को हिंदू बताकर राजस्थान की युवती से दोस्ती की

आरोपित ने गोवा में अपना होटल होने की बात कही। इसके बाद उसने शादी का प्रस्ताव रख दिया। पुलिस के अनुसार, मेहूंवाला खालसा में रहने वाले फैजल ने करीब एक वर्ष पहले इंटरनेट मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर राजस्थान की युवती से दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। आरोपित और युवती की कई बार मुलाकात भी हुई।

इस दौरान आरोपित ने खुद को इंटर पास बताया और गोवा में अपना होटल होने की बात कही। इसके बाद आरोपित ने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती ने इस बारे में स्वजन को बताया तो वह राजी हो गए। रविवार को युवती के स्वजन शादी तय करने के इरादे से युवक का घर देखने के लिए राजस्थान से मेहूंवाला आए, तब उन्हें पता चला कि युवक हिंदू नहीं है और न ही गोवा में उसका कोई होटल है। आरोपित हाईस्कूल फेल है।

युवती पर मतांतरण कर शादी के लिए दबाव बनाया

ऐसे में युवती के पिता ने शादी से इन्कार कर दिया तो आरोपित ने जान से मारने और अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। साथ ही युवती पर मतांतरण कर शादी के लिए दबाव बनाया। चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह गुसाईं ने बताया कि रविवार रात ही आरोपित को मेहूंवाला से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

1 month ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago