लापरवाह अफसरों पर बिफरी विधान सभा अध्यक्ष…..

Share This News

कालागढ़ में रामगंगा भवन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूडी ने जनता के हितों के अनुरूप काम न करने वाले लापरवाह अधिकारियों के रवैये पर नाराज़गी जताई। इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।

मगंलवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विस अध्यक्ष ने विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जन समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर दिव्यांग, पेंशन प्रमाणपत्र भी जारी किए गए। वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाए गए। कालागढ़ के लिए 100 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा भी की गई। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, बाल विकास, पशुपालन, वन, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, शिक्षा, सिंचाई से जुडे़ अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शिविर में एसडीएम कोटद्वार प्रमोद कुमार, सीइओ कोटद्वार वैभव सैनी,तहसीलदार मनजीत सिंह, पूर्ति अधिकारी के. क्षेत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी आदि मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने दौड़कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार…

4 weeks ago

99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, 14 किलोमीटर पैदल चलकर

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का…

1 month ago

71वां गढ़वाल कप: मैदान पर गढ़वाल हीरोज का ‘धमाका’, शूटआउट के रोमांच में जीता मेरठ

कोटद्वार :  स्टेडियम में फुटबॉल का जुनून: भारी भीड़ के बीच सेमीफाइनल की दो टीमें…

8 months ago